बारां: बारां शहर की शिवाजी कॉलोनी स्थित नारेड़ा रोड पर सोमवार को अचानक भीषण आग में दो गौवंश जिंदा जल गए
Baran, Baran | Apr 20, 2026 बारां शहर की शिवाजी कॉलोनी स्थित नारेड़ा रोड पर सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रभुलाल के प्लॉट में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिसमें दो गोवंश की जलकर मौत हो गई। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।