फिरोज़ाबाद: भावुक चिट्ठी से मचा हड़कंप: 98 वर्षीय बुजुर्ग ने लिखवाया अंतिम संदेश, मांगी सभी से माफी, मौत को बताया आशीर्वाद
शहर के चर्चित समाजसेवी चंद्रप्रकाश जैन जैन समाज की सेवा में वर्षों से सक्रिय रहते हुए एक बार फिर चर्चा में आए, जब वे बीते दिन शाम 5 बजे करीब बड़ी छपेटी के पास निवासी 98 वर्षीय सूरजभान जैन से उनके आवास पर मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान सूरजभान जैन ने उनका सम्मान करते हुए एक चिट्ठी अनस लिखवाकर उनको सौंपी और इच्छा जताई कि उनके अंतिम समय पर इसे सभी को सुनाएं।