रामपुर: चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोकदल के पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों ने तस्वीर पर किया माल्यार्पण
Rampur, Rampur | May 6, 2026 किसानों के मसीहा चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रीय लोक दल पार्टी कार्यालय रामपुर में सभी पदाधिकारी इकट्ठा हुए और उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण के फूल चढ़ाए और उन्हें श्रद्धांजलि दी इस दौरान उन्होंने शपथ ली कि हम किसानों की मदद के लिए काम करेंगे यह तस्वीर बुधवार की दोपहर 1:30 बजे की है जब उन्होंने चौ.अजीत सिंह को उन्हें श्रद्धांजलि देकर शपथ ली।