दुमका: रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक चालक घायल, PJMCH में भर्ती
Dumka, Dumka | Apr 4, 2024 दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बाइक चालक मनोज राय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए दुमका के PJMCH में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल मनोज राय गोड्डा के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बांझी बाड़ा गांव का रहने वाला है।