गोला: अगिलगहवा में विवाहिता ने मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सीओ से न्याय की गुहार लगाई
Gola, Gorakhpur | Jun 17, 2026 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के परसा उर्फ अगिलगहवा गांव की रूही आसमा ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) गोला दरवेश कुमार को एक प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता के अनुसार, यह घटना बीते 12 जून की रात करीब आठ बजे हुई थी।