परिहार: धरहरवा में जंगली जानवर का आतंक, छह बकरियों को मार डाला
परिहार प्रखंड के धरहरवा गांव में एक खतरनाक जंगली जानवर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुरुवाररात अज्ञात जंगली जानवर ने एक घर में घुसकर छह बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में सभी बकरियां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं और बाद में उनकी मौत हो गई। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सुबह जब ग्रामीणों ने बकरियों के शव देखे तो इलाके में सनसनी फैल गई