लोहरदगा: समाहरणालय परिसर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
जिले के समाहरणालय से गुरुवार को जिला समाज कल्याण व नगर परिषद की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत, एसडीओ अमित कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में आंगनवाड़ी सेविका और सखी मंडल की दीदीयों ने हिस्सा लिया।