हसनगंज: थाना अजगैन क्षेत्र के अंतर्गत जैतीपुर गांव के किसान ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या की
थाना अजगैन क्षेत्र के अंतर्गत जैतीपुर गांव निवासी किसान नंदलाल पुत्र छेदी रावत उम्र करीब 48 वर्ष ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर जैतीपुर गांव में ही बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, घटना की जानकारी के बाद पहुंची थाना अजगैन पुलिस ने मृतक किसान के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी शव को भेज दिया