प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 01 के पास से जीआरपी ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 3 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया
Sadar, Allahabad | Apr 9, 2026
प्रयागराज रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ती चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने प्लेटफार्म नंबर 01 के पास से अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल फोन, सेना से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले है।