राजस्थान सरकार के 2 साल पूरे होने पर सुशासन पखवाड़ा के तहत गुरुवार दोपहर 1 बजे विकास रथ कोटकासिम पहुंचा।रथ का उद्देश्य पिछले 2 वर्षों में सरकार द्वारा किए गए जनहित से कार्यों को जनता तक पहुंचना है।विकास रथ माजरी,बूढ़ीबावल,आकोली, उजोली और मकडावा ग्राम पंचायत में पहुंचा।रथ के माध्यम से ऊर्जा चिकित्सा सड़क पानी बिजली जैसे सरकार के कार्यों का प्रदर्शन किया गया।