चांदवा: लातेहार एसडीपीओ के नेतृत्व में चंदवा में सद्भावना समिति का हुआ गठन
चंदवा प्रखंड क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर इंदिरा गांधी चौक स्थित पथ निर्माण विश्रामागार में प्रबुद्ध जनों की एक बैठक बुधवार की दोपहर करीब एक बजे आयोजित की गई। सद्भावना समिति के गठन को लेकर आयोजित बैठक का नेतृत्व लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने किया।