हमीरपुर: जिले से नब्बे हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे, इकतीस दिसंबर को होगा सूची का प्रकाशन
हमीरपुर पूरे जिले में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान छब्बीस दिसंबर को खत्म हो गया। इस अभियान में दोनो विधान सभा में 899 बी एल ओ लगाए गए थे ।अभियान ने कुल आठ लाख उन्तालीस हजार सात सौ इकतीस मतदाताओं में नब्बे हजार नौ सौ सैंतीस मतदाता गैरहाजिर ,शिफ्टेड व मृत में चिन्हित हुए हैं। 31दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा । यह जानकारी रविवार को 11 की है।