कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय के सामने राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ, राज्य कमेटी हरियाणा के आह्वान पर गेस्ट टीचर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे गेस्ट टीचर्स ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और न्यायालय के आदेशों को लागू करने की मांग उठाई