मंझनपुर: मंझनपुर कस्बे में कुएं में गिरा युवक, फायर टीम ने किया बचाव, पैर फिसलने से हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
मंझनपुर कस्बे में एक युवक कुएं में गिर गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नया नगर मोहल्ले में हुई। राजू नामक युवक का पैर अचानक फिसल गया। जिससे वह कुएं में जा गिरा।