मंडला: बिनैका और बड़ी खैरी में स्ट्रीट डॉग का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
Mandla, Mandla | Oct 18, 2025 शनिवार को शहर के समीप ग्राम पंचायत बड़ी खैरी में शाम 5 बजे तक स्ट्रीट डॉग ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला किया। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जिसमें दो की हालत गंभीर है जिनका भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। एक राह चलते युवक पर कुत्ते ने हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।