खंडवा: ओंकारेश्वर मंदिर को SBI का बड़ा तोहफा! CSR के तहत 15.64 लाख की मदद, सफाई के लिए मिली हाईटेक मशीनें
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने तीर्थनगरी ओंकारेश्वर स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट को अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। बैंक ने मंदिर ट्रस्ट को 15 लाख 64 हजार 620 रुपये का चेक सौंपा।