पेटरवार: पेटरवार सब्जी बाजार में सब्जी लेने गए व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी, थाने में मामला दर्ज
पेटरवार थाना क्षेत्र के पेटरवार सब्जी बाजार में सब्जी लेने गए व्यक्ति सोमेश प्रसाद का मोबाइल फोन चोरी हो गई है।इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया गया है।रविवार समय लगभग डेढ़ बजे सोमेश प्रसाद ने बताया कि वह बुंडू पंचायत के मठ टोला निवासी है। मोबाइल की चोरी की घटना 30/5/2026 को पंचायत भवन के पीछे सब्जी लेने के दौरान घटी।