बौंसी: वन पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार ने मंदार स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर का किया निरीक्षण
Bausi, Banka | Apr 27, 2025 बिहार सरकार के वन पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार ने ऐतिहासिक मंदार क्षेत्र का रविवार करीब 11 बजे दौरा किया। मंदार की तलहट्टी स्थित पावन लक्ष्मी नारायण मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने मंदार काशी विश्वनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने कार्य में तीव्रता लाने का निर्देश दिया।