गायघाट: लक्ष्मण नगर में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली, बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाने का लिया संकल्प
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मण नगर पंचायत भवन स्थित पुस्तकालय परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान द्वारा संचालित कवच-2 परियोजना के तहत पंचायत बाल कल्याण संरक्षण समिति के सहयोग से किया गया।