बिहार: देवधा गांव से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Feb 11, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव से 10 लीटर देसी शराब के साथ बिनेश्वर मांझी के पुत्र वीरू मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दीपनगर थाना अध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देवधा गांव में छापेमारी की गई थी। छापेमारी में वीरू मांझी के घर के बगल से 10 लीटर देसी शराब को बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।