धनघटा: चोरमरा गांव में जमीनी विवाद में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की
संतकबीरनगर। जिले के चोरमरा गांव में जमीनी विवाद के दौरान घायल हुए एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, चोरमरा गांव में 17 मई को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनक