नामकुम: सरला बिरला विश्वविद्यालय में तृतीय दीक्षांत समारोह आयोजित, राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
Namkum, Ranchi | Feb 18, 2026 सरला बिरला विश्वविद्यालय में बुधवार दोपहर करीब दो बजे तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मौजूद राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट निर्माण में योगदान देना होना चाहिए।