नामकुम: नामकुम में खिजरी विधायक के आवास पर झारखण्ड कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई
Namkum, Ranchi | Feb 17, 2026 नामकुम स्थित खिजरी विधायक राजेश कच्छप के आवास पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे झारखण्ड कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी बजट सत्र को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।