सिरोही: 1,000 परिवारों की आजीविका सशक्त बनाने की तैयारी, 50 सामुदायिक कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
Sirohi, Sirohi | Jul 29, 2026 राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की ओर से पिंडवाड़ा ब्लॉक के झाड़ोली स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में चार क्लस्टर स्तरीय महासंघों के 50 सामुदायिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कृषि, पशुपालन एवं गैर-कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों पर आधारित 1,000 ग्रामीण परिवारों क