पूर्णिया में छात्रों से संवाद, शिक्षा में भ्रष्टाचार पर बोले इमरान प्रतापगढ़ी...👇👇
#पूर्णिया में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद #Imran Pratapgarhi ने छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और शिक्षा में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का भी मानना है कि #Rahul Gandhi पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने छात्रों की समस्याओं और शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उठाया है।
इमरान प्रतापगढ़ी ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से कई परिवार प्रभावित हुए हैं और कई छात्रों ने अपनी जान तक गंवाई है। उन्होंने इन घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री #Dharmendra Pradhan से इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने कहा कि #राहुल गांधी के वीडियो प्रेजेंटेशन ने छात्रों को जागरूक करने का काम किया है। साथ ही पूर्णिया के छात्रों का धन्यवाद देते हुए कहा कि बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में उनकी उपस्थिति युवाओं की जागरूकता और शिक्षा के प्रति गंभीरता को दर्शाती है।
Purnea East, Purnia | Jul 11, 2026