महोबा: महोबा जिला अस्पताल में बाहर की दवा लिखने पर ईएमओ हटाए गए, सीएमओ ने दी जानकारी
Mahoba, Mahoba | Jun 18, 2026 महोबा जिला पुरुष अस्पताल में बाहर की दवा लिखने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को अग्रिम आदेश तक हटा दिया गया है। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. सीएस राजपूत ने जहर खाने और सांप काटने के मरीजों को हजारों की बाहरी दवा लिख दी थी। सूचना पर सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार ने इमरजेंसी पहुंचकर दवाएं पकड़ीं और डॉक्टर को फटकार लगाई।