पड़वा: हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया कोल माइंस से चोरी का सामान बरामद, दो हिरासत में, पूछताछ जारी
हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस से चोरी गए भारी मात्रा में सामान कठौतिया के गड़ई टोला के एक घर व आसपास के खेतों से शुक्रवार को बरामद किए गए। मालूम हो कि हाल के दिनों में कठौतिया माइंस से केबल, एंगल, कॉपर एवं अल्यूमीनियम तार की चोरी हुई थी। गुरुवार रात्रि में भी माइंस में चोरी हुई थी।