होली के त्यौहार को लेकर शनिवार दोपहर तीन बजे प्रशिक्षु आईपीएस मो0 आफताब आलम की अगुवाई में एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा व सीओ आशुतोष मिश्र तथा आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने लालगंज नगर व सांगीपुर क्षेत्र के शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने शराब की दुकान पर मौजूद स्टॉक का सत्यापन किया और जांच के लिए सैम्पल लिया। वहीं औचक निरीक्षण से शराब