उदवंत नगर: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आरा में नामांकन के लिए 40 बच्चों का चयन किया गया
25 मार्च मंगलवार 4 बजे केंद्रीय विद्यालय आरा के प्रांगण मे कक्षा 1 के चयनित छात्र छात्रों का प्रकाशन कर दिया गया । प्रधानाचार्य श्री एम एस अहमद ने बताया कि कक्षा 1 मे नमांकन को 7 मार्च से 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल पर मांगा गया था । जिसके बाद विभाग द्वारा ही लॉटरी के माध्यम से सर्विस कटेगरी एवं आर टी ई के तहत कुल 40 बच्चो का चयन किया गया।