उदवंत नगर: ठीकेदार की मनमानी के कारण सोनपुरा पंचायत में रबी फसल को हुआ नुकसान
24 मार्च सोमवार को 5 बजे सोनपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की ठीकेदार के मनमानी के कारण सोनपुरा पंचायत मे लगे रबी फ़सल मे पानी प्रवेश कर जाने से पंचायत के किसानो का सौ बीघा से अधिक का फ़सल बर्बाद हो गया है। इस संबंध मे पूर्व मुखिया ने सबंधित बीडीओ से शिकायत कर करवाई की मांग की है।