उदवंत नगर: हर्ष फायरिंग मामले में असनी से पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
हर्ष फायरिंग मामले वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो लोगो को पकड़ा पहचान असनी निवासी हरेंद्र सिंह एवं मनीष सिंह के रूप मे हुआ। 23 मार्च रविवार 4 बजे पुलिस अधिकारियो ने बताया की गिरफ्तार दोनों लोगो का हर्ष फायरिंग करने विडियो वरिय पुलिस अधिकारियो को प्राप्त हुआ था। जिसके बाद छापेमारी हुई तो दोनों के पास से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस एक तलवार बरामद हुआ।