शहर से सटे ग्राम राजापुर के बाढ़ियाना मोहल्ले में एक ड्रेस एंड स्टेशनरी की दुकान के बाहर सड़क पर लगातार वाहन खड़े किए जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मोहल्लेवासियों का आरोप है कि यह मार्ग उनके आने-जाने का मुख्य रास्ता है, लेकिन दुकान के सामने बीच सड़क पर बाइक खड़ी रहने से आवागमन बाधित हो जाता है।