फूलपुुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योग समिति ने किया योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह लगभग 06 बजे लेडीज पार्क, साउथ मलाका में पतंजलि योग समिति द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति की जयंती पांडेय ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराते हुए कहा कि नियमित योग करने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है और स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलती है।