नजीबाबाद: नजीबाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गायत्री शक्तिपीठ में निःशुल्क योग शिविर का आयोजन
नजीबाबाद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को लेकर गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शांतिकुंज के निर्देशन में स्टैप्स ग्राउंड, रोडवेज के पास नजीबाबाद में निःशुल्क योग प्रशिक्षक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।