बिंदकी: पहुर तिराहे के समीप स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर घायल, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के पहुर तिराहे के समीप स्पीड ब्रेकर में बुधवार की देर शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर मोहम्मद शान उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र इमरान तथा समर उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र प्रदीप शिवहरे दोनों निवासी तिंदवारी जनपद बांदा गंभीर घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।