बांसवाड़ा: लियो सर्कल के पास ट्रॉले के टायर चेक करते समय क्लीनर को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत, शव को मोर्चरी में रखा गया
लियो सर्कल के पास शुक्रवार रात10 बजे ट्रॉले के टायर चेक करने के दौरान क्लीनर को कार ने मारी टक्कर क्लीनर को लगी गंभीर चोट,सदर थाना पुलिस की हेड कांस्टेबल कांतिलाल हाडा ने बताया कि भैरूलाल पुत्र श्री राम जाति गुर्जर निवासी मोतीपुरा भीलवाड़ा के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।