तरबगंज: बंधवा में अज्ञात कारणों से लगी आग में 6 घरों की गृहस्थी जलकर हुई राख
बंधवा में गुरुवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लगने से आधा दर्जन घर जल गए रामप्रकाश यादव के घर में लगी आग ने अपने आसपास के घरों को भी चपेट में ले लिया। जिससे रामनिहोरे, रामविलास, गंगाराम सहित 6लोगों की गृहस्थी जल कर राख हो गयी। आग लगने की सूचना फायरबिग्रेड को दी गयी किंतु रास्ता संकरा होने के चलते मौके तक नहीं पहुँच सकी। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।