हमीरपुर: त्रिमूर्ति गेस्ट हाउस के सामने कार और बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार हुआ घायल, किया गया रेफर, चालक हिरासत में
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के त्रिमूर्ति गेस्ट हाउस के सामने नेशनल हाईवे 34 मे कार बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार जख्मी हो गया।उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया।कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। चालक को हिरासत में ले कर पूंछ ताँछ की जारही है। घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। यह जानकारी सोमवार को आठ बजे मिली है।