मुज़फ्फरनगर: शाहपुर में गौकशों से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे 2 को लगी गोली, तीन कांबिंग के दौरान गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आसिफ और सादिक घायल हो गए, जबकि तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने मौके से एक गौवंश, अवैध हथियार, मोटरसाइकिल, स्कूटी और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं।