शिकारपुर थाना क्षेत्र के बनवरिया पंचायत स्थित जमुनिया गांव में आग लगने से दो घर एवं घर में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। मामले में अग्नि पीड़ित बच्चा पडीत और दिलीप पडीत ने शिकारपुर थाना व अंचल प्रशासन को आवेदन सौंपा है। अग्नि पीड़ितों ने बताया कि गैस रिसाव से उनके घर में आग लग गया।