चांदपुर: चांदपुर में रामगंगा पोशाक नहर में डूबे युवक का 58 घंटे बाद बरामद हुआ शव
बिजनौर में आज रविवार को दोपहर करीब 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर की रामगंगा पोशक नहर में डूबे एक युवक का शव 58 घंटे बाद बरामद हुआ है। मृतक शिवाला कला के गांव मंझोला बिल्लोच निवासी पंकज अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला अब 58 घंटे बाद शव बरामद हुआ है।