बांगरमऊ: बांगरमऊ में पांचवें बड़े मंगल पर हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
जेठ माह के पांचवें बड़े मंगल के अवसर पर बांगरमऊ में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बाला राव गुप्ता द्वारा हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित गुरु कृपा के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना और भोग लगाकर किया गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी