किरनापुर: ग्राम सालेटेका में सरसों के अवशेषों के बीच डीएसआर सुपर सीडर से की धान की बुवाई
ग्राम सालेटेका के कृषक मेघराज रहांगडाले ने परंपरागत खेती और आधुनिक कृषि तकनीक का उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत किया है। उन्होंने सरसों फसल के अवशेषों को जलाने के बजाय खेत में सुरक्षित रखते हुए डीएसआर सुपर सीडर मशीन के माध्यम से धान की रविवार लगभग दोपहर 2 बजे बुवाई की। किसान की यह पहल नरवाई प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने की दिशा में एक सर