डिंडौरी: समनापुर तिराहा डिंडौरी में कार ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, महिला हुई घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी
जिला मुख्यालय डिंडौरी के समनापुर तिराहा में सोमवार सुबह लगभग 11:00 बेलगाम कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते मोटरसाइकिल में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को आरक्षक सहित समाज सेवियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला पति के साथ मोटरसाइकिल में बैठकर चंद्रागढ़ से छांटा गांव जा रही थी ।