मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गेहूं खरीद और भंडारण व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
Sadar, Allahabad | Apr 3, 2026
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने गेहूं खरीद, भंडारण और सीएमआर संप्रदान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, किसानों को परेशानी न होने और भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए। साथ ही, गेहूं खरीद में बोरों की कमी को दूर करने के लिए कोटेदारों से बोरे वापस लेने का निर्णय लिया गया।