मिर्ज़ापुर: नगर में निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस, इमाम चौक से उठकर कर्बला में दफन हुए ताजिए
नगर क्षेत्र में सोमवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। इमाम चौक पर रखे गए ताजिया उठकर इमामबाड़ा स्थित कर्बला पहुंचकर दफन किए गए। तकरीरबात कमेटी के अध्यक्ष अरशद खान ने बताया कि सबसे पहले चेतगंज से ताजिया उठकर फतेह खा बाड़ा पहुंचा। इसके बाद दुलदुल का जुलूस निकाला गया। चेहल्लुम के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में जुलूस के साथ चल रही थी।