मिर्ज़ापुर: एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाकर पुलिस ने 11 व्यक्तियों पर की शांति भंग की कार्रवाई
एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जिले भर में रविवार को पुलिस ने अभियान चलाकर 11 व्यक्तियों पर शांति भंग की कार्रवाई की। विंध्याचल कोतवाली, देहात कोतवाली, कटरा कोतवाली और चिल्ह कोतवाली के अलावा अन्य थानों की पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी 11 व्यक्तियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत दे दी गई है।