मिर्ज़ापुर: अंग्रेजी शराब के सेल्समैन दुकान बंद कर वापस आते समय विजयपुरा के पास बदमाशों ने मारपीट कर छीनैती करने का किया प्रयास
अंग्रेजी शराब की दुकान के मालिक बृजेश कुमार ने बताया कि मेरा कोतवाली देहात के टिकापुर में अंग्रेजी शराब की दुकान है जिस पर मेरा सेल्समैन संतोष कुमार जायसवाल दुकान बंद करके रविवार की रात बिक्री का पैसा लेकर घर आ रहा था। कोतवाली देहात के विजयपुरा के पास दो बदमाशों ने मारपीट कर छीनैती करने का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में सेल्समैन का इलाज ट्रामा सेंटर में जारी।