सहारनपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी का आरोप
सहारनपुर के थाना सदर बाजार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 4 बजे पुलिस ने आरोपी को लकड़ी के पुल के पास खलासी लाइन क्षेत्र से दबोचा है। आरोपी पर नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़, पीछा करने, छींटाकशी, धमकी देने और घर में घुसकर मारपीट करने के गंभीर आरोप हैं।