गुमला: भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, उनके विचारों को अपनाने का किया आह्वान
Gumla, Gumla | Jul 6, 2026 भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला इकाई की ओर से जिला कार्यालय में पार्टी के वैचारिक संस्थापक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने की।अवसर पर जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणाश्रोत है।